बोकारो के ज्वेलरी दुकान में लूट, CCTV कैमरे में अपराधियों की करतूत कैद
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
बोकारो (BOKARO) : बोकारो सिटी सेंटर-4 स्थित ज्वेलरी दुकान में रविवार को अपराधियों ने उत्पात मचाया. बंदूक की नोक पर चार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बाद में हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. CCTV कैमरे में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है. बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अपराधियों की पहचान में जुटी है.
4+