शहर के बीचो बीच जान बचाने की गुहार लगाता रहा शख्स, अपराधियों ने दिनदहाड़े कर दी हत्या

    शहर के बीचो बीच जान बचाने की गुहार लगाता रहा शख्स, अपराधियों ने दिनदहाड़े कर दी हत्या

    गुमला (GUMLA) : गुमला सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन दहाड़े एक शख्स की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई. हत्या की घटना को दो अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि किन कारणों से और किनके द्वारा हत्या की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

    जान बचान के लिए चीखता रहा युवक

     वन तालाब के समीप गुरुवार को उस वक्त दहशत का माहौल हो गया जब एक शख्स  बार बार अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा रहा था और दो अपराधी निर्ममता से उस पर वार कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों के डर से कोई सामने आकर उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सका. अपराधियों ने व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. दोनों अपराधी हत्या के बाद वहां से आसानी से निकल गए. मृतक की पहचान क्षेत्र के निवासी के रूप में हो रही है. हालांकि खबर लिखने तक नाम का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. पुलिस के पदाधिकारी फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दे रहे. लेकिन शहर के बीच घटी इस घटना को लेकर लोगों द्वारा भी सवाल उठाया जा रहा है.

     रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news