भारत के इतिहास लेखन में बहुत कुछ नजरअंदाज किया गया : राज्यपाल


रांची(RANCHI) : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के सभागार में बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से एक संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस थे.
"इतिहास में ईमानदारी का दिखा अभाव"
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इतिहास लेखन में ईमानदारी का थोड़ा अभाव दिखाई दिया. कई क्षेत्रीय आंदोलनों का चित्रण या तो नहीं हुआ या फिर जरूरत से बहुत कम हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड वह भूमि है जहां कई जनजातीय क्रांतिकारी हुए. आजादी का अमृत महोत्सव ऐसे ही नायकों के योगदान को लोगों के बीच लाने का काम करता है. इस कार्यक्रम में इतिहास के प्रसिद्ध जानकार डॉक्टर आनंद वर्धन ने भी जनजातीय आंदोलन के बारे में जानकारी दी. विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न क्लास के स्टूडेंट्स शामिल हुए.
4+