जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  बुधवार दिनांक 4 मई  2022 को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    कस्तूरबा गांधी में पढ़ती हैं गरीब परिवार की छात्राएं,पर बिजली कनेक्शन कमर्शियल : पूर्वी सिंहभूम जिले के नौ कस्तूरबा विद्यालयों में पांच हजार छात्राएं पढ़ती हैं. कस्तूरबा गांधी विद्यालय निर्माण का उद्देश्य जरूरतमंद परिवार की बच्चियों को बेहतर शिक्षा देना है न कि व्यवसायिक लाभ लेना. इसके बावजूद इन स्कूलों से कमर्शियल रेट पर बिजली बिल की वसूली की जा रही है. मामला संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त विजया जाधव ने झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कस्तूरबा विद्यालय के बिजली कनेक्शन को डोमिस्टिक करने को कहा है. ( प्रभात खबर )

    टाटा स्टील का शुद्ध मुनाफा 8190करोड़ से बढ़कर 41749करोड़ पहुंचा, 37प्रतिशत से ज्यादा हुई कंपनी की आय में वृद्धि, 51रुपए लाभांश देने की घोषणा : टाटा स्टील की सफलता को कोरोना महामारी भी नहीं रोक सकी.31मार्च 2022 को समाप्त हुए चौथे तिमाही और वित्तीय वर्ष 2021-22में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है.वित्तीय वर्ष 2021-22में कंपनी का मुनाफा 8190करोड़ से बढ़कर 41749करोड़  रूपये हो गया जो एक नया रिकार्ड है. निदेशक मंडल ने इस बार शेयरधारकों के लिऐ प्रति शेयर 51रूपये लाभांश देने की घोषणा की है. (हिंदुस्तान)

    हाथियों के घुसते ही बजने लगेगा सायरन, दलमा की तलहटी के सभी गांवों में लग रहा एनिडर्स नामक डिवाइस : वन विभाग की ओर से दलमा की तलहटी के सभी गांवों में एनिडर्स नामक डिवाइस लगाया जा रहा है जो हाथियों के घुसते ही ग्रामीणों को सचेत कर देगा...इसमें अलार्म बजने लगेगा, साथ ही इस मशीन से इंफ्रा रेड किरणें निकलने लगेगी जिससे हाथी खतरा भांपकर उल्टी  दिशा की ओर भाग निकलेंगे. (उदितवाणी)

    अवैध संबंध को लेकर प्रेमी को कमरे में बंद कर पति ने पत्नी की हत्या की : उलीडीह थाना क्षेत्र के तहत शांति विहार कालोनी में अवैध संबंध को लेकर पति रविन्द्र सिंह ने 35वर्षीय पत्नी रेखा देवी की लाठी से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने लाठी बरामद कर ली है. पति पेशे से ट्रक चालक है. बताया जा रहा है कि रेखा देवी का अपना घर शंकोसाई में है लेकिन सोमवार को वह अपने जीजा के घर बच्चों समेत आई थी.जीजा का परिवार बाहर गया था. इसी बीच रविन्द्र ने पत्नी को रंगे हाथ प्रेमी के साथ पकड़ लिया था. नाराज़ होकर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया.मौका देखकर कथित प्रेमी भी फरार हो गया. (चमकता आईना)

    बारात से लौट रही टाटा मैजिक दीवार से टकराई, एक व्यक्ति की मौत : धालभूमगढ के सोनाखून के पास बारात से लौट रहे टाटा मैजिक के दीवार से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.इसमें तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल  में भर्ती कराया गया है.पुलिस जांच कर रही है.गालूडीह के झाटीझरना पंचायत के भोमराडीह गांव से कुछ लोग बारात के लिए नरगा  गांव गए थे. (न्यू इस्पात मेल)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news