देखते ही देखते धड़धड़ा कर घर में घुस गई स्कॉर्पियो, फिर घर और घर वालों का हुआ यह हाल
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद (DHANBAD) : बरोरा के डुमरा -फुलवारी सड़क मार्ग पर सोमवार को एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी. दो लोगों के मामूली चोट की सूचना है. चालक को भी हल्की चोट आई है. गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे चालक को बाहर निकाला एवं पुलिस को घटना सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक और गाड़ी को थाने ले गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि संयोग अच्छा था कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.
रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद
4+