मयखाने पर बवाल : अपार्टमेंट नीचे शराब की दुकान खुलने की बात पर भड़की सोसायटी, किया यह...

    मयखाने पर बवाल : अपार्टमेंट नीचे शराब की दुकान खुलने की बात पर भड़की सोसायटी, किया यह...

    धनबाद (DHANBAD) : शराब की एक प्रस्तावित दुकान ने सैकड़ों लोगों को परेशान कर दिया है. सैकड़ों लोग आज सुबह से बिना अन्न -जल ग्रहण किए सांसद, पुलिस ,उपायुक्त, विधायक के पास  गए और अपने बच्चों ,भगवान की दुहाई देकर शराब दुकान उस जगह पर नहीं खोलने का आग्रह किया. साथ ही साथ चेतावनी भी दी कि अगर उन लोगों की बात नहीं मानी गई तो जिस दिन दुकान खुलेगी, उस दिन हम धरना देंगे, प्रदर्शन करेंगे, रोड जाम करेंगे, लेकिन शराब की दुकान से अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे.

    शराब दुकान खुलने से सोसाइटी पर पड़ेगा बुरा असर 

    जोड़ाफाटक, शक्ति सोसायटी के सैकड़ों महिला-पुरुष सबसे पहले आज सांसद पीएन सिंह के घर पहुंचे. उन्हें अपनी पीड़ा बताई.  सांसद ने आश्वस्त किया कि शराब की दुकान आपके सोसाइटी के नीचे नहीं खुलेगी.  उसके बाद सैकड़ों लोगों का हुजूम बैंक मोड़ थाना गया. पुलिस से भी गुहार की. वहां के बाद लोग  उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी बातें रखी.  उपायुक्त ने भी भरोसा दिया कि वह निश्चिंत होकर घर जाएं. वहां शराब की दुकान नहीं खुलेगी.  उसके बाद विधायक राज सिन्हा के आवास पहुंचे और उन्हें भी पूरी स्थिति से अवगत कराया.  विधायक ने कहा कि  आप लोग संकल्प लीजिए की दुकान नहीं खोलने देंगे तो दुकान नहीं खुलेगी.  लोगों का कहना है कि जिस जगह पर शराब की दुकान प्रस्तावित है, वहां 102 फ्लैट्स  की सोसाइटी है, मंदिर है ,हॉस्पिटल है, स्कूल बस वहां  लगती है, बड़े- बुजुर्ग लोग शाम को निकल कर बैठते हैं ,महिलाएं आती जाती है. ऐसे में अगर शराब की दुकान खुलेगी तो  घर परिवार पर इसका बुरा असर होगा.  शराबियों का अड्डा वहां लगने लगेगा.  उनका यह भी कहना था कि शराब दुकान आवंटन के पहले जगह का सर्वे नहीं किया जा रहा है. नतीजा है कि जहां-तहां चौक -चौराहे, मंदिर, स्कूल के अगल-बगल में शराब दुकान खोल दी जा रही है, जिसका बुरा असर सोसाइटी पर पड़ रहा है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news