भाजपा कोर कमेटी की बैठक, हेमंत सरकार पर लगा आरोप बना चर्चा का विषय


रांची(RANCHI): झारखंड भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा सांसद सुनील सिंह,विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र पति त्रिपाठी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता दीपक प्रकाश ने की. कोर कमेटी की बैठक में झारखंड में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के मुद्दों पर खास चर्चा हुई. पार्टी नेताओं ने विचार विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा माइनिंग लीज लेने और अपने करीबियों को लाभ दिलाने का मामला आया. चर्चा में यह बात आई कि भारत निर्वाचन आयोग इस मामले को देख रहा है. भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई है. शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोप पर भी चर्चा हुई. गलत आरोपों का जवाब देने के तरीके पर विचार किया गया. इसके अलावा पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जीत कर आएं, इसकी रणनीति पर भी चर्चा हुई.
4+