अंतिम दर्शन को तरसती आंखों को आज मिलेगा सुकून, आत्मा की शांति के लिए किए जाएंगे संस्कार

    अंतिम दर्शन को तरसती आंखों को आज मिलेगा सुकून, आत्मा की शांति के लिए किए जाएंगे संस्कार

    गिरिडीह (GIRIDIH) : बगोदर थाना क्षेत्र के  घाघरा निवासी गोविंद महतो का शव रविवार को एक महीने बाद दोहा कतर से घाघरा पहुंचेगा. उनका शव शनिवार रात डेढ बजे कोलकता एयरपोर्ट पहुंचेगा. कोलकता एयरपोर्ट  से एम्बूलेंस से घाघरा लाया जाएगा.  बताते चलें कि गोविंद महतो की पिछले 24 मार्च को दोहा कतर में मौत हो गयी थी. सिकन्दर अली ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत प्रयास के बाद एलएनटी कंपनी के द्वारा बीमा, मुआवजा, सैलेरी आदि की राशि लगभग 13 लाख रुपये पर सहमति बन पायी है. वहीं झारखंड के गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग जिले के अधिकतर पलायन कर चुके हैं और अधिकतर मजदूर विदेशों में काम करते हैं और प्रवासी मजदूरों की मौतें लगातार हो रही हैं, यह एक  चिंता का विषय हैं. इसलिए झारखंड सरकार को  मृतक के  परिवार को  सरकार की ओर से उचित सहयोग राशि देना चाहिए. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्युरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news