लोहरदगा (LOHARDAGA ) : सदर थाना क्षेत्र के एकागुडी टंगरा टोली निवासी विश्राम उरांव की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुडी निवासी विश्राम उरांव गांव के ही तलाब में स्नान करने गया था. इसी क्रम में तालाब में डूबने से इनकी मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. बताया जाता है कि विश्राम उरांव की पत्नी पहले ही घर छोड़कर चली गई थी. इस वजह से यह अकेला रह रहा था.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन (लोहरदगा)
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

