अनारक्षित सीट जिप सं0 5 से अर्जुन मुंडा के भगिना ने भरा पर्चा, तो सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों ने उठाया सवाल


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को लेकर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद संख्या 05 से जबरदस्त दावेदारी ठोंकते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने नाम निर्देशन प्रपत्र आज ख़रीदा. वहीं पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के भगिना गणेश सोलंकी ने भी आज इस सीट से प्रपत्र खरीदा जिसे अपने फेसबुक पर शेयर किया जिसके बाद से ये चर्चा का विषय बन गया है. चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि जिला परिषद संख्या 05अनारक्षित सीट है. गणेश सोलंकी पहले एक अन्य आरक्षित सीट से पार्षद रह चुके हैं.
अंकित आनंद ने कहा कि छोटा गोविंदपुर और घोड़ाबंधा कि पंचायतों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए वे चुनावी दंगल में उतर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अनारक्षित सीट पर दावेदारी का पहला अधिकार सामान्य वर्ग के लोगों का है, किंतु सत्ता लोलुपता के कारण चंद लोग अनावश्यक इस सीट पर दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. लोगों ने मन बना लिया है कि उन्हें "ठेकेदार नहीं सेवादार" चुनना है. अंकित आनंद ने आह्वान किया है कि छोटा गोविंदपुर और घोड़ाबंधा निवासी जनता सोच समझकर मताधिकार का प्रयोग करे ताकि बाद के वर्षों में उन्हें अफ़सोस ना रहे. उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देते हुए शिक्षित वर्ग, युवाओं और विशेषकर महिलाओं से सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.उधर गणेश सोलंकी ने भी दावा किया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए जी जान लगा देंगे.
कांग्रेस के पारितोष समेत कई युवाओं की दावेदारी से चुनाव बना दिलचस्प
जिला परिषद की इस सीट पर लड़ने के लगे कांग्रेस के पारितोष सिंह ने भी एक अरसे से तैयारी कर रखी है.वे भी क्षेत्र में सालों से सक्रिय हैं.वे युवा कांग्रेस का एक मशहूर चेहरा हैं.हालांकि आधिकारिक तौर पर पंचायत चुनाल दलगत आधार पर नहीं है लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर तो दलों का प्रभाव है.जहां तक इस सीट की बात है तो तहां तीन भाजपाई, तीन कांग्रेसी समेत एक पूर्व सीएम के भांजे के मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना तो है ही अनारक्षित सीट और आरक्षित सीट दोनों का लाभ लेने की कोशिश पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं.सवाल भी भाजपाई ने ही उठाया है जो इस रणक्षेत्र को अलग ही बना रहा है.
रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर
4+