सत्ता पक्ष के इशारे पर गड़बड़ी कर रहे हैं चुनाव पदाधिकारी ! पढ़िए - भाजपा ने क्यों लगाया यह आरोप

    सत्ता पक्ष के इशारे पर गड़बड़ी कर रहे हैं चुनाव पदाधिकारी !  पढ़िए - भाजपा ने क्यों लगाया यह आरोप

    रांची (RANCHI) : भाजपा को लग रहा है कि पंचायत चुनाव में सत्ता के प्रभाव में काम कर रहे पदाधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं. खासकर वैसे लोगों के साथ जो भाजपा के कार्यकर्ता समर्थक हैं और चुनाव लड़ना चाहते हैं. भाजपा के एक डेलिगेशन ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को एक ज्ञापन दिया. ज्ञापन में ओरमांझी प्रखंड के लोगों के साथ हुई घटना का जिक्र किया गया है.

    पिछले पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने वाले कई लोगों की उम्मीदवारी को अमान्य बता दिया गया है. इसका आधार है पिछले चुनाव में हुए खर्च का ब्यौरा नहीं देना. जबकि पीड़ित लोगों ने खर्च का ब्यौरा दे दिया था. भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि ऐसा उन लोगों के साथ किया जा रहा है जिनकी जीत की प्रबल संभावना है. सत्ता पक्ष के लोगों के प्रभाव में आकर ओरमांझी प्रखंड के चुनाव अधिकारी योग्य लोगों को अमान्य बताकर नामांकन से वंचित कर दे रहे हैं. आदित्य साहू ने कहा कि यह सरासर अन्याय है. ऐसे अधिकारियों पर जांच के उपरांत कार्रवाई होनी चाहिए. इस डेलिगेशन में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के अलावा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news