साथ जाने से प्रेमिका ने किया इंकार तो चला दी गोली, प्रेमिका की नानी घायल

    साथ जाने से प्रेमिका ने किया इंकार तो चला दी गोली,  प्रेमिका की नानी घायल

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौली में एक प्रेमी राहुल कुमार अपनी प्रेमिका को जबरन अपने घर ले जाने के लिए आया था. लेकिन प्रेमिका के इंकार करने पर प्रेमी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. उसने अपना आपा खोते हुए गोली चला दी जिससे प्रेमिका की बूढी नानी घायल हो गयी.  गोली चलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से  प्रेमिका की घायल नानी को तिसरी  स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती करवाया गया. जहां  चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.  इधर सदर अस्पताल से घायल महिला को धनबाद रेफर कर दिया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई  है.   

    दो माह पहले की थी शादी

    दरअसल  प्रेमिका के नाबालिग होने के बाद भी दोनों ने दो माह पहले ही भाग कर शादी की थी.  इसके बाद नाबालिग के पिता ने तिसरी थाना में आवेदन दिया था. तिसरी थाना पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और नाबालिग को उसके माता पिता को सौंप दिया था.  बुधवार को जब लड़की के मां-पिता घर में नहीं थे,  राहुल  प्रेमिका को लेने उनके घर पहुंचा और जबरन ले जाने के क्रम में युवक ने गोली फायरिंग की.  इससे गोली उसके प्रेमिका की वृद्ध नानी  80 वर्षीय दुलारी देवी के पेट में लगी है. दुलारी देवी को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. देर रात ही तीसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने में जुट गई है. इस दौरान घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. वहीं देर रात ही दुलारी देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल रेफर किया गया .

     

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news