कब बनेगा धनबाद में गया पुल अंडरपास ! परेशान व्यवसायियों ने कह डाली यह बात


धनबाद (DHANBAD) : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को धनबाद के डीआरएम आशीष बंसल से मुलाकात कर गया ब्रिज अंडरपास में हो रही बाधा के संबंध में मुलाकात की. डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि कुछ त्रुटियों की ओर ध्यान देकर पुनः सुधार कर आवेदन भेजा जाएगा और उम्मीद है कि मई तक यह सब हो जाएगा. उधर व्यवसायियों ने मांग पूरी नहीं होने पर टैक्स-वोट भी नहीं देने की बात कही.
सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं
बता दें कि गया पुल अंडरपास की मांग धनबाद एक लंबे समय से करते आ रहा है. अगर ऐसा हो गया तो कम से कम रांगाटांड़ जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी लेकिन इसमें भी कई तरह की अड़चनें आ रही है. बहुत ही जद्दोजहद के बाद रेलवे की ही संस्था राइट्स ने डीपीआर तैयार किया लेकिन इस डीपीआर को हाजीपुर मंडल ने कुछ तकनीकी कारण के साथ लौटा दिया है. इसको लेकर धनबाद में उबाल है, लोग रेलवे ही नहीं, जनप्रतिनिधियों को भी कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि धनबाद को क्या सिर्फ पैसा उगाही का एक माध्यम ही मानती रहेगी सरकार या यहां के लोगों के बारे में भी कुछ सोचेगी. धनबाद के लोग यहां के विधायक सांसद को भी घेर रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि धनबाद को अब सुविधा नहीं मिलेगी तो न टैक्स देंगे और ना किसी भी दल को वोट. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रभात सरोलियां, महासचिव प्रमोद गोयल, संयुक्त सचिव लोकेश अग्रवाल एवं प्रेम गंगेसरिआ शामिल थे.
4+