झाझा-जसीडीह रेल खंड में तीन घंटे ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन


देवघर(DEOGHAR): पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के झाझा-जसीडीह सेक्शन में झाझा और नरगंजो स्टेशनों के बीच डाउन मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण दिनांक 29.04.2022 से 31.05.2022 तक 15 दिनों के लिए शुक्रवार, रविवार और मंगलवार (सप्ताह में 3 दिन) को 13.30 बजे से 16.30 बजे तक तीन (3) घंटे के लिए ट्राफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी. फलस्वरूप, 03675/03676 आसनसोल-झाझा-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल की यात्रा को ब्लॉक के दिनों में जसीडीह में ही संक्षिप्त समापन कर दिया जाएगा और वापसी में इसे जसीडीह से ही संक्षिप्त प्रारंभ किया जाएगा. वहीं 13207/13208 पटना-जसीडीह-पटना एक्सप्रेस की यात्रा ब्लॉक के दिनों में झाझा में ही संक्षिप्त समापन कर दिया जाएगा और वापसी में इसे झाझा से ही संक्षिप्त प्रारंभ किया जाएगा. इसके साथ ही 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस को ब्लॉक के दिनों में दानापुर मंडल में 40 मिनट के लिए उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+