एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद का भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ अब बीसीसीएल से आर पार के मूड में कह रहा है कि बहुत हुआ है. ,बहुत झेल लिए ,मरता क्या नहीं करता ,अगर उन लोगों की बात नहीं सुनी गई तो खदान बंद करा देंगे. बता दें कि 25 अप्रैल से यह संघ बीसीसीएल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है. यह धरना कोई पहली बार नहीं हो रहा है, इसके पहले भी धरना हुआ था और बीसीसीएल से नौकरी की मांग की गई थी.
धनबाद(DHANBAD) | मान्यता के अनुसार नाग- नागिन के जोड़े को देखना लोग शुभ मानते है. जंगल या घर के अगल-बगल जोड़े को देखने से भले ही लोगों में दहशत फैल जाती हो लेकिन राह चलते ऐसा दृश्य दिखे तो लोगों के पैर ठहर जाते है. खासकर जब नाग नागिन प्रेमालाप करते नजर आए, ऐसा दृश्य बड़ा ही रोमांचक होता है और बहुत काम देखने को मिलता है. ऐसा ही एक दृश्य आज सुबह धनबाद के धैया स्थित राहरगोड़ा में देखने को मिला. जंगल- झाड़ से भरी खाली जमीन पर नाग- नागिन का रोमांस लोग अपनी छत और खिड़कियों से देखा. जानकारी के अनुसार दोनों घंटो आलिंगन करते रहे.
धनबाद(DHANBAD) | बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के दौरान यूपी के कुख्यात शूटर अमन सिंह और सागर सिंह सहित सभी आरोपित लगातार सशरीर पेशी की प्रार्थना अदालत से करते रहे. बुधवार को सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट नहीं लाया गया, जिसपर वह गुहार लगा रहे थे. सभी का कहना था कि उनके वकील जो बहस कर रहे हैं, तकनीकी वजहों से उसकी आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है.
धनबाद(DHANBAD) | पंचायत चुनाव को लेकर पूर्वी टुण्डी प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों के नाम वापसी के लिए बुधवार को पहले दिन रूपन पंचायत से मुखिया प्रत्याशी प्रदीप टुडू ने अपना नामांकन वापस ले लिया , प्रदीप टुडू एवं उन की मां मिलोनी टुडू दोनों ही ने रूपन पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया था. प्रदीप टुडू ने अपनी मां के लिए चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया, वर्तमान में मिलोनी टुडू रूपन पंचायत से मुखिया रह चुकी है. रूपन पंचायत से एक मुखिया प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद पंचायत से अब कुल सात मुखिया प्रत्याशी मैदान में रह गए है.
धनबाद(DHANBAD) | जामाडोबा -भौरा रोड के डुमरी 2 नम्बर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की दोपहर में एक मोटरसाइकिल में आग लग गई. कर्मचारियों के सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया. बडा हादसा होने से टल गया. घटना के वक्त पम्प के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गया था. लोग अपने अपने घर छोड़ कर निकलने लगे थे.स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉपरेटिव कॉलोनी, जामाडोबा निवासी मोनू श्रीवास्तव ने अपने मोटरसाइकिल में तेल भरा कर सेल्फ मारी की स्पार्क हुआ और आग लग गई.
धनबाद(DHANBAD) । कोयलांचल पत्रकार संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में बुधवार को संघ के वरिष्ठ सदस्य स्वo गोपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. सर्वप्रथम संघ के संरक्षक रामनारायण राय ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी. तत्पश्चात सभी सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा. मालूम हो कि आज 27 अप्रैल 2021 को कोयलांचल पत्रकार संघ परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य संघ के प्रति समर्पित तथा पत्रकारों के दुःख में हमेशा साथ रहने वाले दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय गोपाल सिंह को खो दिया था.
धनबाद(DHANBAD) | दिन बुधवार , धनबाद का एसडीओ कार्यालय ,उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर सूरज की तपिश भी कोई असर नहीं डाल पा रही थी. खचाखच भीड़ थी, तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू है और दूसरे चरण का आज अंतिम दिन था. पुरुष के साथ साथ- अपेक्षाकृत महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई. यह बात अलग है कि कई महिलाओं ने कहा कि वह अपने परिवार के कहने और उन्हीं के समर्थन से चुनाव लड़ने जा रही है.
4+