पेट्रोल डलवाकर जैसे ही बाइक स्टार्ट की ,धू धू  कर जलने लगी बाइक

    पेट्रोल डलवाकर जैसे ही बाइक स्टार्ट की ,धू धू  कर जलने लगी बाइक

    धनबाद(DHANBAD) - जामाडोबा -भौरा रोड  के डुमरी 2 नम्बर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की  दोपहर में एक मोटरसाइकिल में  आग लग गई.  कर्मचारियों के सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया.  बडा हादसा होने से टल गया.  घटना के वक्त पम्प के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गया था. लोग अपने अपने घर छोड़ कर निकलने लगे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉपरेटिव कॉलोनी, जामाडोबा निवासी मोनू श्रीवास्तव ने अपने मोटरसाइकिल में तेल भरा कर सेल्फ मारी की स्पार्क हुआ और आग लग गई.   

    मोनू अपनी जान बचा कर भाग खड़ा हुआ.  कार्य कर रहे कर्मियों आग पर काबू पाने के लिए, अग्निशमन यंत्र से   गैस छोड़ कर आग पर काबू पाया.  समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पर आग लग सकती थी. पेट्रोल पंप मालिक आरिफ खान का कहना है कि मोटरसाइकिल के सेल्फ सिस्टम में स्पार्किंग होने से आग लगी थी. , कर्मचारियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news