क्रिकेट स्टेडियम के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर के नेतृत्व में जल्द आएंगी विशेषज्ञ टीम - अमिताभ चौधरी

    क्रिकेट स्टेडियम के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर के नेतृत्व में जल्द आएंगी विशेषज्ञ टीम - अमिताभ चौधरी

     धनबाद(DHANBAD)-   झारखंड प्रदेश क्रिकेट का मुख्य स्तम्भ है, जिसने अनेक खिलाड़ी दिए है.  धनबाद में अनेक महत्वपूर्ण मैचों के आयोजन हुए है.   धनबाद में इंटरनेशनल लेवल क्रिकेट स्टेडियम  बनाने का मार्ग अभी भी खुला  हुआ है, जमीन उपलब्ध होने पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अवश्य विचार करेगा.  बोकारो में सुगम तरीके से जमीन उपलब्ध हो गई ,इसीलिए वहां स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गई.  सबसे पहले धनबाद में ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की मांग की गई थी. उक्त बातें  झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन सह बीसीसीआई के पूर्व सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने कही.  

    कहा कि धनबाद की सभी क्रिकेट ग्राउंड में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकाश के लिए  जल्दी ही जे एस सी ए  का एक प्रतिनिधि  बीसीसीआई के पिच  क्यूरेटर एस बी सिंह के नेतृत्व में धनबाद पहुंचेगी तथा अपनी रिपोर्ट देगी. पूर्व में बीसीसीएल, रेलवे से  एमओयू करने का प्रताव दिया गया है , साथ ही  ईसीएल, टाटा   से एमओयू  करने के प्रयास में  जेएससीए पूरी तरह से साथ देने को तैयार है.  चौधरी  धनबाद क्लब में धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यक्रम  में जे एस सी ए सदस्यों को संबोधित कर रहे थे.   एक लंबे अंतराल के बाद धनबाद में उनका आना धनबाद के लिए सुखद रहा.  अपने पुराने दिनों क़ो याद कर उन्होंने धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के क्रियाकलापों को खूब सराहा.  


    धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने  चौधरी को  सम्मानित किया.  कार्यक्रम का संचालन महासचिव बिनय कुमार सिंह ने किया.  इस अवसर पर जेएससीए सदस्य योवेन्द्र नरूला, सधवेंद्र सिंह, इम्तियाज हुसैन,बी एच खान,बाला संकर झा, ललित जगनानी, शांतनु चौधरी, जावेद खान, मनोज सिंह,उत्तम बिस्वास, नवल उपाधयाय, सी एम झा,मनीष वर्धन,संजीव गुप्ता,ब्रजेश सिंह,अभिजीत कुमार,अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह,रविजीत सिंह डांग,सुधीर पांडेय,देवेन तिवारी ,राजीव रंजन सिंह,सोनाली सिंह,कुंदन सिंह,सुनील कुमार,द्वारिका तिवारी और  जेएससीए के सभी सदस्य मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news