ट्रक की चपेट में आया बाइक, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत


दुमका(DUMKA): दुमका में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जामा थाना के चुटोनाथ गांव के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुधानी केवट पाडा निवासी राजेश कुमार और उसके पुत्र कन्हाई के रूप में हुई. पिता राजेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि पुत्र की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में हुई. घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया. बाइक और सवार ट्रक में फंस गया. लगभग 1 किलोमीटर तक ट्रक के घिसटने के कारण राजेश का शव कई टुकड़ों में बंट गया. स्थानीय लोगों के प्रयास ने चालक सहित ट्रक को पकड़ कर जामा थाना के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार पिता पुत्र चुटोनाथ से प्रसाद खा कर लौट रहे थे. चुटोनाथ में मनोकामना पूर्ण होने के बाद लोग बली देते हैं. मान्यता है कि चुटोनाथ से प्रसाद घर नहीं लाया जाता है. लोग वहीं बैठकर भोजन करते हैं.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+