पृथ्वी दिवस आज : झारखंड गर्ल्स बटालियन ने बताया, क्यों जरूरी है पृथ्वी की सुरक्षा

    पृथ्वी दिवस आज : झारखंड गर्ल्स बटालियन ने बताया, क्यों जरूरी है पृथ्वी की सुरक्षा

    दुमका (DUMKA) - पृथ्वी दिवस के मौके पर दुमका में 4th झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. नेशनल स्कूल परिसर स्थित 4th झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी के मुख्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर एसपी महिला कॉलेज के पास बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल तक पहुंची. यहां डीसी रविशंकर शुक्ला ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया.

    अनमोल खजाना है पृथ्वी

    मौके पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है. पृथ्वी वह अनमोल खजाना है जहां से हमें जीवन जीने के लिए सब कुछ मिलता है. शहर भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने आम लोगों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया. उन्हें बताया गया कि पृथ्वी की सुरक्षा क्यों जरूरी है और इसे हम कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news