भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों के लिए पानी टैंकर सेवा का शुभारंभ

    भीषण गर्मी  में ग्रामीण इलाकों के लिए पानी टैंकर सेवा का शुभारंभ

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की हो रही परेशानी के मद्देनजर साकची स्थित मनोकमाना मंदिर से पूजा अर्चना कर टैंकर सेवा की शुरुआत की गई. 
     टैंकर से सेवा प्राप्त करने के लिए संस्था के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.  9304801186 पर संपर्क कर जल सेवा प्राप्त कर सकते है.  समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर इस सेवा की शुरुआत की.  उन्होंने कहा की गर्मी प्रारंभ होते ही बागबेड़ा, परसुडीह, घाघीडीह के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या लोगों को हो जाती है. लोगों की परेशानी को देखते हुए टैंकर सेवा की शुरुवात किया गया है.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार,बिना खिरवाल, कुलजीत सदाना, रमेश खंडेलवाल, सुनीता सचदेव, आशीष गुलाटी, कमलेश बिभार, अनिता विभार, गीतांजलि बोस आदि उपस्थित थे. 
    रिपोर्ट:रंजीत ओझा ,जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news