घर में अकेले रहने वाली कामकाजी महिला की हत्या, इलाके में सनसनी

    घर में अकेले रहने वाली कामकाजी महिला की हत्या, इलाके में सनसनी

    सरायकेला (SARAIKELA) : घर में अकेली रहने वाली कामकाजी महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है. महिला की पहचान उषा रानी महतो के रूप में हुई है जो स्वर्ण रेखा परियोजना में कार्यरत थी. 

    दो महीने पहले ही आयी थी

     स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी में न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के "सी" ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 39 की रहने वाली उषा रानी महतो की गुरुवार देर शाम हत्या हो गई. उषा रानी महतो 2 महीने पहले ही कॉलोनी में आई थी. बताया जा रहा है कि मृतका की नौकरी अनुकंपा के आधार पर हुई थी. मृतका के पिता इस विभाग में कर्मचारी थे. मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

    शोर से मिली जानकारी

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि गुरुवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास पड़ोस से किसी ने चिल्लाकर शोर मचाना शुरू किया तब जाकर लोगों को पता चला कि महिला की हत्या हुई है. महिला घर पर अकेली रहती थी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news