लोहरदगा : स्लीपर सेल पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, की जाएगी कार्यवाई


लोहरदगा (LOHARDAGA) – गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए. बैठक में मौजूद एसडीओ अरविन्द कुमार लाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोहरदगा में स्लीपर सेल अलग अलग स्थानों में रहकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और विधि व्यवस्था को डिस्टर्ब करने का काम करता है. इन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन लोहरदगा में हुए हादसे में भी विभिन्न विषयों पर जांच की जा रही है. इन्होंने लोहरदगा जिला में शांति व्यवस्था कायम करने की दिशा में कार्य करने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने मामले को लेकर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी का गठन किए जाने की बात कही.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+