हाथियों के झुंड के हमले से हजारीबाग में पति-पत्नी की मौत

    हाथियों के झुंड के हमले से हजारीबाग में पति-पत्नी की मौत

    हजारीबाग (HAZARIBAG) : जिले के चलकुशा प्रखंड के बेडमककी में हाथियों के झुंड ने पति-पत्नी को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई है. घटना गुरुवार अहले सुबह की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 50-50 हजार रुपए मुआवजे के रूप में दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, भीखलाल पंडित और उसकी पत्नी शांति देवी गुरुवार की सुबह 4:30 बजे महुआ चुनने के लिए घर के बगल में गए थे. उसी दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया और दोनों पति-पत्नी को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

    लगातार हाथियों के झुंड के हो रहे हैं हमले

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन-विभाग को सूचना दी. आक्रोशित लोग मुआवजा देने की मांग करने लगे. साथ ही हाथियों के झुंड को क्षेत्र से बाहर करने की मांग भी लोग कर रहे थे. विभाग के द्वारा तत्काल 50-50 हजार की अग्रिम राशि मुआवजे के रूप में दी गई. बाकी 6-6 लाख रुपए की राशि देने की बात पर सहमति बनी. बाद में दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख बिहारी अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया. हाथियों के झुंड ने इसी क्षेत्र के दिगवार में एक व्यक्ति को भी घायल किया था. जिसमें 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसके बावजूद वन-विभाग द्वारा हाथियों को भगाने का प्रयास नहीं करने से लोग काफी दहशत में हैं. प्रशासन को हाथियों के झुंड को सुरक्षित स्थान पर भेजने की जरूरत है, ताकि आगे इस तरह की घटना से बचा जा सके.

    रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news