पानी के लिए मानगो में लग गई आग ! हाहाकार....

    पानी के लिए मानगो में लग गई आग ! हाहाकार....

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : मानगो के कई इलाकों में जनता पानी को लेकर त्राहिमाम कर रही है. समतानगर के लोग आज नाराज़ होकर बाल्टी लिए मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और टायर जलाकर प्रदर्शन किया. भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में यह सब हुआ. मौकै पर लोगों और विकास सिंह ने कहा कि लोगों की परेशानी अधिकारियों को नज़र नहीं आती. इसलिए टायर जलाकर सोए अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि समतानगर में पिछले बीस दिनों से मात्र दस मिनट ही सप्लाई का पानी आ रहा है. शिकायत पर भी कार्रवाई न होने पर ये कदम उठाना पड़ा ताकि एसी में सो रहे अधिकारी जगे. लोगों के रौद्र रूप को देखकर अधिकारियों ने संवेदक को भेजा. जिसने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. विकास सिंह ने चेतावनी दी कि लोगों को अगर पानी नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा. आखिर लोग नदी से ढो ढोकर पानी लाएंगे कि अपने काम पर जाएंगे? रोजी रोटी कैसे चलेगी? विकास सिंह ने कहा कि ये नहीं होने दिया जाएगा कि जनता चिलचिलाती धूप में पानी के लिए दर दर भटके और अधिकारी एसी में बैठें.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news