दीक्षांत समारोह : लोटा-पानी से हुआ राज्यपाल का स्वागत, 317 स्टूडेंट्स को मिला मेडल


दुमका (DUMKA) - झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होने बुधवार को दुमका पहुंचे. राजपाल का विश्वविद्यालय में आदि आदिवासी परंपरा के अनुसार लोटा पानी से स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गॉड ऑफ ऑनर ली. राज्यपाल सभी संकाय के टॉपर छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल से सम्मानित किया. समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो भी मौजूद रहे.
317 छात्र छात्राओं को मिली डिग्री और मेडल
राज्यपाल द्वारा इस दीक्षांत समारोह में 317 छात्र छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान किया गया. इसमें 51 पीएचडी धारक थे. वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति सोना झरिया मिंज ने सभी डिग्री धारक छात्र छात्राओं को अपने ज्ञान का समाज के लिए अपने कार्य क्षेत्र में देश हित में इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
4+