पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण ना होने से आजसू नाराज, सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक  

    पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण ना होने से आजसू नाराज, सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक  

    रांची (RANCHI) : पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होने से आजसू नाराज है. इसी कड़ी में केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की ओर से बताया गया कि सरकार ने संविधान से हट कर चुनाव कराने का निर्णय किया है. आजसू के प्रवक्ता देव् शरण महतो ने बताया कि उनके द्वारा निर्धारित जेल भरो आंदोलन की तिथि को बढ़ाकर 14 अप्रैल से 22 जून कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि खतियान आधारित नियोजन नीति सहित अन्य मुद्दों को लेकर आजसू आवाज़ बुलंद करती रहेगी. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान नगर क्षेत्र में वार्ड सम्मेलन किया जाएगा. सभी विधानसभा क्षेत्र में 22 जून तक 10 हजार पिलर मेम्बर बनाया जाएगा.

    राज्य की विधि-व्यवस्था हो गई है चौपट  

    रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर सरकार को फेल बताया. उन्होंने कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था के कारण घटना घटी है. उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. देवघर रोपवे मामले पर उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे.

    गर्मी को देखते हुए स्कूल अपने समय में करें बदलाव

    उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी विद्यालयों को समय में बदलाव करने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि लू बड़े लोगों को लगने का डर है तो बच्चे को और ज्यादा बीमार पड़ने का डर है. उन्होंने कहा कि स्कूल को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक करने की मांग की जाती है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news