BREAKING: बाबा नगरी में बड़ा हादसा, त्रिकुट पर्वत पर रोपवे का दो केबिन आपस में टकराया, 4 घायल, देखिए वीडियो

    BREAKING: बाबा नगरी में बड़ा हादसा, त्रिकुट पर्वत पर रोपवे का दो केबिन आपस में टकराया, 4 घायल, देखिए वीडियो

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के त्रिकुट पहाड़ में संचालित हो रहे रोपवे की दो ट्रॉली टूट कर गिर जाने से लगभग आधा दर्जन सैलानियों के जख्मी होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि दो ट्रॉलियों के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में बच्चे और महिला भी शामिल है. दुर्घटना के कारण रोपवे को तुरंत रोक दिया गया, जिससे कुछ पर्यटक ट्रॉलियों में ही फंसे रह गए. ट्रॉलियों में फंसे पर्यटक काफी भयभीत दिख रहे हैं. इस बीच एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य कर रही है. गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2009 में झारखंड के इस एक मात्र बड़े रोपवे का निर्माण कराया गया था. तकरीबन 6 करोड़ की लागत से बने इस रोपवे के संचालन का जिम्मा बाद में एक निजी कंपनी को सौंप दिया गया. मामले में फिलहाल कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा कर रहे हैं. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news