दीक्षांत समारोह : कुलाधिपति ने 112 गोल्ड मेडलिस्ट समेत 91 पीएचडी धारियों को किया सम्मानित

    दीक्षांत समारोह : कुलाधिपति ने 112 गोल्ड मेडलिस्ट समेत 91 पीएचडी धारियों को किया सम्मानित

    चाईबासा (CHAIBASA) – चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल के सभागार में शुक्रवार को कोल्हान विश्विद्यालय में पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरूआत राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर मौजूद कुलाधिपति ने डिग्रीधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान विश्विद्यालय का अहम दायित्व है कि वे राज्य के उच्च शिक्षा को तीव्र गति प्रदान करें. साथ ही विश्विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के भविष्य निमार्ण को लेकर हर स्तर पर सजग रहें. ताकि, हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से देश-विदेश में ख्याति अर्जित कर विश्वविद्यालय और राज्य को गौरवाविंत करें. इसके साथ ही एक सुसंकृत नागरिक के रूप में राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें.

    रमेश बैस ने छात्रों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम में कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस ने कुल 203 गोल्ड मेडलिस्ट और 91 पीएचडी धारियों को उपाधि से नवाजा. इनमें 112 गोल्ड मेडलिस्ट और 91 पीएचडी धारियों को उपाधि पत्र प्रदान किया गया. मौके पर कुलाधिपति रमेश बैस ने कहा कि जब विद्यार्थी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, नैतिक गुणों से परिपूर्ण होकर अपनी समस्त शक्ति लगायेंगे, तभी हम दीक्षा की पूर्णता की बात कर पायेंगे. वहीं विश्विद्यालय ज्ञान का एक ऐसा केंद्र बने, जहां विद्यार्थियों के शिक्षा, चरित्र और नैतिक गुणों का विकास हो. इसके साथ ही राष्ट्र स्तर पर एक प्रतिष्ठित विश्विद्यालय के रूप में स्थापित होने की दिशा में सफलता अर्जित करें. इससे पूर्व समारोह में उपस्थित उपाधि ग्रहण करने वाले सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दीक्षांत समारोह उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों के जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है.

    25 केंद्रों पर हुआ समारोह का लाइव प्रसारण

    चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित पांचवें दीक्षात समारोह का कोल्हगान भर में चिन्हित कुल 25 प्राइवेट और सरकारी महाविद्यालयों में लाइव प्रसारण किया गया. इसकी जिम्मेदारी कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के मॉस कॉम्युनिकेशन विभाग को दी गयी थी.

    रिपोर्ट : अविनाश कुमार, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news