झारखंड में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

     झारखंड में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में  गर्मी से अभी राहत के कोई आसार नहीं हैं. झारखंड में  अप्रैल का महीना शुष्क ही रहेगा, यानी बारिश के कोई आसार नहीं. राजधानी रांची की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक तापमान चालीस के आसपास ही रहेगा और इस दौरान लू चलने के आसार हैं.

    पिछले 24 घंटे का तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण तपिश बढ़ी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान  झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. यहां 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

    अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

    पूर्वानुमान के मुताबिक आठ अप्रैल और नौ अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान रहेगा. वहीं दस और 11 अप्रैल का एक डिग्री छलांग लगाते हुए अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news