रामगढ़ (RAMGARH) : भदानीनगर ओपी क्षेत्र के 48 यूनिट कॉलोनी के एक क्वार्टर में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई. आग दोतल्ला बिल्डिंग के दूसरे तल पर लगी. आग भड़कती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भदानीनगर ओपी प्रभारी सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे.
आग की जानकारी पर दमकल की दो गाड़ियां 48 यूनिट पहुंची और लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया. घटना में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है. जबकि घर के सामान को भारी क्षति पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार क्वार्टर में मंटू सिंह नामक व्यक्ति अकेले रहते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं. बताया जाता है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. घर में ताला बंद था. लोग शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि आगलगी से लाखों के नुकसान की आशंका है.
रिपोर्ट : गुड्डू पांडे, रामगढ़
Thenewspost - Jharkhand
4+

