अवैध संबंध मामले में हुई हत्या मामले का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार


सिमडेगा (SIMDEGA) : सिमडेगा पुलिस ने फिर एक बार साबित कर दिया कि केस अनुसंधान में सिमडेगा पुलिस सबसे आगे. बोलबा थाना क्षेत्र में गला रेतकर हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे में फरार आरोपी को धर दबोचा.
24 घंटे के अंदर सुलझी गुत्थी
बोलबा थाना क्षेत्र के गोइफोंका गांव में विगत पांच अप्रैल को हुई मोहन नामक व्यक्ति की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. हत्या के बाद हत्या के कारणों और अपराधियों का टोह नहीं मिल रहा था. लेकिन कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो कानून से बच नहीं सकता. इस मामले में भी यहीं हुआ. घटना के बाद से बोलबा थाना प्रभारी के दिशा निर्देश में पुलिस टीम अनुसंधान में जुटी और फिर परत दर परत टोह लगाते हुए आखिरकार आरोपी को धर दबोची और हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंहर सुलझा दी.
अवैध संबध के शक में की गई थी हत्या
थाना प्रभारी बोलबा मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबध होने का शक सामने आया है. उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी लखिंदर को शक था कि गांव के मोहन के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबध है. इसी शक में लखिंदर ने विगत पांच अप्रैल को घर में सोए मोहन की हत्या धारदार हथियार से गर्दन काट कर की थी. पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी लखिंदर को धर दबोचा. पुलिस को इसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी मिले हैं.
रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा
4+