धनबाद : नीरज हत्याकांड में संजीव सिंह की कोर्ट में पेशी


धनबाद (DHANBAD) : नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 के न्यायालय में पेशी हुई. संजीव सिंह की ओर से यह कहते हुए टाइम पिटीशन दिया गया कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. बता दें कि एकलव्य सिंह और आदित्य राज को फिर से परीक्षण के लिए बुलाए जाने के संजीव सिंह के आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसी के खिलाफ संजीव सिंह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. आज कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से बात करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि वह इस मामले में राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए हैं. वह 2019 से यह मांग कर रहे हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से हो, कोर्ट ने राज्य सरकार से इस संबंध में काउंटर एफिडेविट भी मांगा था, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया.
4+