हैदरनगर : सुबह से लापता था दीपक, शाम को फंदे झूलता मिला शव

    हैदरनगर : सुबह से लापता था दीपक, शाम को फंदे झूलता मिला शव

    पलामू (PALAMU) :  हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा कला निवासी एक युवक का शव निजी सिंचाई पम्प हाउस में फंदे से झूलता मिला है.  जानकारी के अनुसार हैदरनगर थाना के कबरा गांव निवासी मनोज राम के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मंगलवार की सुबह खेत में मोटर पंप से पटवन कार्य के लिये निकला था.  घर वापस नही आने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पंप हाउस की ओर देखने गए. तो  निजी सिंचाई पंप हाउस के कमरे में फंदे से झूलता दीपक का शव पाया गया.  परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा.

    आत्महत्या का मामला !

     बताया जाता है कि फंदे से उतारते वक्त तक युवक की सांस चल रही थी.  लेकिन घर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.  मिली जानकारी के अनुसार दीपक मानसिक रुप से बीमार था.  थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस सदलबल घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.  शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है.  उन्होंने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news