निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्री राम के नारों की हुई गूंज

    निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्री राम के नारों की हुई गूंज

    धनबाद (DHANBAD) : टुंडी के  चुरूरिया पंचायत के  सुंदरपहाडी गांव में पांच  दिवसीय श्री श्री 108 श्री  हनुमंत महायज्ञ  की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुई. इससे पूर्व सुबह लगभग दस बजे बराकर नदी,करमदहा से पवित्र जल   वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में भरकर गाजे बाजे के साथ लाया गया.  कलशयात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, इससे क्षेत्र भक्तिमय बन गया. यज्ञ में पूजा  करने आचार्य  अरविंद शास्त्री पहुंचे हैं.  कलश यात्रा मे मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह,आजसू नेता नरेश महतो, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष समिर साव, मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई चन्द्र कार  ,शंकर चन्द्र दां,अजित कुम्हार, सत्यदेव हेम्ब्रम, भीमलाल भंडारी, नरेश रवानी शुकर महतो, श्रीकांत श्रीवास्तव ,मनोज रवानी, जयदेव कुम्हार, कंचन रवानी,रंजीत रवानी, मुकेश महतो, दिलीप रवानी, सोनाराम महतो, अंकित श्रीवास्तव, अनिल रवानी, अभिषेक चौधरी, शशि साव आदि शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news