गुमला फूड प्वॉइजन मामला : आक्रोशित लोगों का सवाल, कब तक भगवान भरोसे रहेंगे हमारे बच्चे !

    गुमला फूड प्वॉइजन मामला :  आक्रोशित लोगों का सवाल, कब तक भगवान भरोसे रहेंगे हमारे बच्चे !

    गुमला (GUMLA) - सदर ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वॉइजनिंग को लेकर  लोगों में आक्रोश है. लोगों का सवाल है कि महीने भर में ऐसी दूसरी घटना है, आखिर कब तक हमारे बच्चे भगवान भरोसे रहेंगे. गौरतलब है कि सोमवार रात चार पांच बच्चियों की तबियत अचानक खराब हो गई थी. इसकी सूचना के बाद आनन फानन में सभी छात्राओं को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां सभी का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है, क्योंकि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है. पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई है. वहीं मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता जुम्मन खान ने प्रशासन से मामले की गहनता से जांच करवाने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरफ की स्थिति पैदा नहीं हो सके.

    महीने भर पहले भी बीमार हुई थीं छात्राएं

    गौरतलब है कि करीब महीने भर पहले भी गुमला के  डुमरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की बच्चियों के फूड प्वॉइजनिंग के शिकार होने की खबर सामने आई थी. तब भी रात में आलू गोभी की सब्जी खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत हुई थी.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news