सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, फूल और दूध चढ़ाकर की सरना देवता की पूजा

    सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, फूल और दूध चढ़ाकर की सरना देवता की पूजा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति एवं आदिवासी उरांव समाज समिति, बिरसानगर के तत्वावधान में अलग-अलग आयोजित शोभा यात्रा में भी वे शामिल हुए. इसके पूर्व श्री दास ने केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित उरांव बस्ती, सीतारामडेरा के चालन मंडप में पूजा-अर्चना किया और उपस्थित लोगों के बीच सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर उरांव समाज, हो, मुंडा, भुइयां, तुरी, मुखी, कालिंदी समाज के अलावा अन्य जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित थे.

    फूल और दुध चढ़ाकर रघुवर दास ने की सरना देवता की पूजा

    जोन नंबर 6 स्थित आदिवासी उरांव समाज समिति के चालन मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री ने दूध एवं फूल चढ़ाकर सरना देवता की पूजा अर्चना की. इस दौरान समिति के पदाधिकारी अनुप टोप्पो, बिंदु पाहन, कर्मो टोप्पो, राजू खलको, पुष्पा तिर्की, नदिया कोया एवं गीता कोया सहित सभी लड़कियों एवं पदाधिकारियों ने सामुहिक प्रार्थना में भाग लिया. सीतारामडेरा में श्री दास ने चाला मंडप में पूजा-अर्चना की तथा आदिवासी मुंडा समाज में मांदर बजाया. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के कार्यक्रम में राकेश उरांव, बबलू खलको, राजन कुजूर, नंदलाल पातर आदि उपस्थित थे. इन कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश नाग, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप व अन्य शामिल थे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news