बैंक फ्रॉड करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 17 सिम बरामद

    बैंक फ्रॉड करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 17 सिम बरामद

    देवघर (DEOGHAR): देवघर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में 2 वांछित सहित 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिला के एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने बुढ़ई और पत्थड्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन शातिरों को गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा भोले भाले लोगों को फ़ोन पे, गूगल पे, e वॉलेट पर कैशबैक का लालच देते हुए या फिर फ़र्ज़ी कस्टमर केयर अधिकारी बन अपनी बातों में फंसा कर उनसे जरूरी डिटेल मांग लिया जाता था. फिर पलक झपकते ही लोगों के बैंक खाते से रुपया को उड़ा लिया जाता था.

    12 मोबाइल और 17 सिम बरामद

    पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल और 17 सिम बरामद किया है. गिरफ्तार 9 में से दो दिनेश मंडल और पिंटू मंडल पर पहले से ही साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज है. ये दोनों की तलाश साइबर पुलिस द्वारा बेसब्री से की जा रही थीं. फिलहाल पुलिस  गिरफ्तार शातिर अपराधियों से गहन पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है. हाल के दिनों में साइबर थाना पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है फिर भी इन अपराधियों के मंसूबे बुलंद हैं.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news