नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पेट्रोल पंप और जमीन नहीं मिलने से परिजनों ने जतायी नाराजगी

    नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पेट्रोल पंप और जमीन नहीं मिलने से परिजनों ने जतायी नाराजगी

    बोकारो(BOKARO): जिले के तेनुघाट में अमर शहीद विनोद यादव का आठवां पुण्यतिथि समारोह मनाया गया. गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो भी इस समारोह में शामिल हुए. शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ वादाखिलाफी कर रही है. वर्ष 2014 में सीआरपीएफ 74वीं बटालियन में तैनात विनोद यादव जब शहीद हुए थे, तो उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व सुबोध कांत सहाय तेनुघाट के घरवाटांड़ स्थित घर में शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें पेट्रोल पंप, जमीन व आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था, परन्तु आठ साल गुजर जाने के बावजूद मुख्यमंत्री शहीद के परिजनों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करने के बाद सरकार ने सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपए शहीद के परिवार को दिया है. वहीं पुण्यतिथि समारोह के दौरान विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने सरकार की तरफ से दिए गए सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपए का चेक शहीद की पत्नी अंजू देवी को सौंपा.

    नक्सली हमले में शहीद हुए थे शहीद विनोद यादव

    बता दें कि शहीद विनोद यादव सीआरपीएफ 74वीं बटालियन में तैनात थें. 4 अप्रेल 2014 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले के दौरान वे शहीद हो गए थे. आज भी शहीद की पत्नी अनुकम्पा में नियोजन पाने के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटा रही है. पत्नी अंजू देवी को चिंता है कि वह अपने बाल बच्चों का अच्छे तरीके से भरण पोषण एवं अच्छी शिक्षा कैसे दें. उनके पास राशन कार्ड भी नही है. किरोसिन तेल के लिए भी उन्हें भटकना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सरकार आखिर कब तक उनकी सुध लेगी. उन्होंने कहा कि गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो के प्रयास से आज हमें दो लाख रुपए का सहायता राशि मिला है. इसके अलावे भी कई सारे मूलभूत समस्याएं हैं जिसे दूर करने का प्रयास विधायक डॉ लम्बोदर महतो कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news