हजारीबाग(HAZARIBAG): जिले में रामनवमी जुलूस के लिए समय परिवर्तन की मांग राजनीतिक दल से लेकर विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जा रहा है. सरकार ने आदेश निर्गत किया है कि शाम के 6:00 बजे जुलूस समाप्त कर देना है. जुलूस में 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं. ऐसे में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने सरकार के इस आदेश को तर्कहीन बताया है और साथ ही कहा कि धर्म को इससे चोट लगेगा.
“आदेश पर पुनर्विचार करे सरकार”
सांसद जयंत सिन्हा ने रामनवमी जुलूस के समय बदलने की मांग सरकार से किया है. उन्होंने सरकार से अपील किया है कि वह अपने आदेश पर पून: विचार करें. उनका कहना है कि हजारीबाग की रामनवमी पूरे राज्य ही नही बल्कि विश्व भर में विख्यात है. पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण रामनवमी जुलूस पर रोक लगा था. लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है. इस कारण सरकार आदेश पर पून: विचार करें और अपने आदेश में संशोधन लाए. बताते चलें कि हजारीबाग में 3 दिनों तक रामनवमी महापर्व मनाया जाता है, जिसमें 100 से अधिक झांकियां शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु देखने के लिए पहुंचते हैं.
सरकार के ऊपर विभिन्न राजनीतिक संगठन के साथ-साथ राजनेता और जनप्रतिनिधियों का दबाव रामनवमी जुलूस को लेकर बनता दिख रहा है. अब देखने वाली बात होगी सरकार क्या कदम उठाती है.
रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग
Thenewspost - Jharkhand
4+

