लौह नगरी में दहशत का अंत : वन विभाग झुठला रहा था, पर मौत के बाद सामने आयी सच्चाई, क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर

    लौह नगरी में दहशत का अंत : वन विभाग झुठला रहा था, पर मौत के बाद सामने आयी सच्चाई,  क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जिस लकड़बग्घे को लेकर पिछले कई दिनों से टेल्को में दहशत थी वह आज बर्मामाईंस थाना क्षेत्र में टाटानगर स्टेशन के पास पुल से नीचे कूदकर मर गया. लकड़बग्घे की वीडियो लगातार सोशल मीडिया में चल रही थी. लेकिन पुलिस और वन विभाग को छानबीन में कुछ नहीं मिल रहा था. वहीं आज यह स्टेशन के आस पास देखा गया. बर्मामाईंस थाना प्रभारी राजू ने लकड़बग्घा के मारे जाने की पुष्टि की है.

    वन विभाग ने शव को कब्जे में लिया

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लकड़बग्घा के आने पर सुगबुगाहट थी. पुल पर जब लकड़बग्घा पहुंचा तो दोनों तरफ ट्रैफिक और काफी संख्या में लोगों को देखकर वह घबराकर पुल के नीचे कूद गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से ये साबित हुआ कि लकड़बग्घा टेल्को में घूम रहा था और लोगों ने जो वीडिय़ो बनाए थे वे गलत नहीं थे. हालांकि उन वीडियो को झुठलाने की काफी कोशिश हुई थी. लेकिन आज सच सामने आ गया. घटना के बाद वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया. उधर टेल्को और शहर में लोगों ने राहत की सांस ली है.

    टेल्को में लगातार देखा जा रहा था लकड़बग्घा, वन विभाग झुठला रहा था

    टेल्को क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लकड़बग्घा देखा जा रहा था जिसकी वीडियो बनाकर लोग लगातार डाल रहे थे.लेकिन वन विभाग को खोजबीन में नहीं मिल पाया.तब वन विभाग इस खबर को झुठलाने में लग गया जबकि कायदे से गहराई से खोजबीन करनी थी.आलम ये था कि शाम में टेल्को क्षेत्र के लोग अपनी खिड़कियां बंद कर लेते थे.वहीं स्कूली बच्चे भी डरे रहते थे.

    आखिरकार लकड़बग्घे की  मौत से गुत्थी सुलझी, लोगों ने राहत की सांस ली

    अंतत: लकड़बग्घे की मौत से ये गुत्थी सुलझी और इस बात पर भी मुहर लगी कि टेल्को क्षेत्र में लकड़बग्घे के घूमने की बात सही है वरना इस बात को झुठलाकर लोगों को खतरे में छोड़ दिया गया था. घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने एक वन्य जीव की मौत को दुखद बताया. लेकिन इस बात से लोगों को राहत मिली कि अब उनका खतरा टला.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड/ रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news