सब्जी बाजार में फायरिंग कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस दबोचा, स्कूटी और देशी कट्टा बरामद

    सब्जी बाजार में फायरिंग कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस दबोचा, स्कूटी और देशी कट्टा बरामद

    रांची(RANCHI): जिले में इन दिनों अपराधी हर दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. सोमवार की सुबह बेड़ो थाना क्षेत्र के साप्ताहिक सब्जी बाजार में अपराधियों बलकु बड़ाइक पर कट्टा तान कर फायरिंग कर दिया. हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी.और वह जान बचा कर भाग निकले.वहीं पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा है.


     बता दें कि  बेड़ो बाजार टांड़ निवासी बलकु बड़ाईक पर निशाना साध ये फायरिंग की गई थी हालांकि  कट्टे में गोली फंस जाने के कारण फायर नहीं हो पाया जिसके बाद  बलकू जान बचाने के लिए घर की ओर दौड़ते हुए भाग निकला और अपराधी भीड़ से बचने के लिए फायरिंग करते हुए स्कूटी से रांची- गुमला मुख्य सड़क तरफ भाग निकले.

    वहीं  घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने सशस्त्र बल और पीसीआर के साथ अपराधियों का पीछा कर दबोच लिया. अपराधियों को पुलिस ने बेड़ो  टांगर बसली सड़क पर स्कूटी से भाग रहे दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ा, इस दौरान पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आयीं है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से  पुलिस ने एक देशी कट्टा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद क़िया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news