PLFI एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार, कई उग्रवादी भागने में सफल

    PLFI एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार, कई उग्रवादी भागने में सफल

    खूंटी(KHUNTI): पुलिस लगातार नक्सलियों और उग्रवादियों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि  लापुंग-जरियागढ़ के जंगलों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए  PLFI उग्रवादी संगठन के सदस्य एकत्रित हुए है.


    सूचना के बाद जिला बल और झारखंड जगुआर  ने जंगलों में छापेमारी चलाया जिसमे पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर नक्सली भाग निकले लेकिन पुलिस ने एरिया कमांडर करमा उरांव को पिस्टल के साथ दबोच लिया. वहीं उसके पास से दो जिंदा गोली,चन्दा रसीद,पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
    गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों उग्रवादी घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज है.

    रिपोर्ट:मुजफ्फर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news