40 टन अवैध कोयला जब्त, भट्टा संचालक पर मामला दर्ज


धनबाद (DHANBAD) - निरसा थाना क्षेत्र के मालीडीह स्थित कृष्णा भट्टा पर निरसा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने छापेमारी कर 40 टन से भी अधिक अवैध कोयला जब्त किया. वहीं जब्त कोयला को ट्रैक्टर में लादकर निरसा पुलिस थाना ले आई. भट्टा संचालक शिवा मंडल पर कोयला चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है.
अवैध धंधा करने वालों की खैर नहीं
मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर शिवा मंडल द्वारा अवैध रूप से कोयला जमा कर उसका कारोबार किया जा रहा था. वहां से ट्रक में लादकर अन्यत्र जगह अवैध कोयला को भेजा जा रहा था. इसी सूचना के आधार पर रविवार सुबह छापेमारी कर कृष्णा भट्टा से 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. इसके साथ ही भट्टा संचालक पर मामला दर्ज कर उसकी धड़ पकड़ में पुलिस जुट गई है. वहीं यादव ने बताया कि क्षेत्र से कोयला चोरों को खदेड़ने का काम पुलिस द्वारा किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध धंधा को चलने नही दिया जाएगा.
रिपोर्ट : विनोद सिंह धनबाद/निरसा
4+