राजस्व वसूली में धनबाद रेल मंडल फिर बना न01, माल भाड़ा से 19 हजार से अधिक हुई कमाई

    राजस्व वसूली में धनबाद रेल मंडल फिर बना न01,  माल भाड़ा से 19 हजार से अधिक हुई कमाई

    धनबाद(DHANBAD) - पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी कार्यदक्षता दिखलाई है.  रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 21 -22 के दौरान माल भाड़ा से 19, 522  . 8 9 करोड़ रुपए की राजस्व की प्राप्ति की, जो पिछले वित्तीय वर्ष 20- 21 से 30.17% अधिक है.  इतना ही नहीं, यह आय  भारतीय रेल के किसी भी मंडल से ज्यादा है.  बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी माल भाड़ा से प्राप्त आय में धनबाद मंडल ने भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.  इसी प्रकार, धनबाद मंडल ने माल लदान में भी अपने पूर्व के प्रदर्शन को बेहतर किया है.  वित्तीय वर्ष 21-22 में मंडल ने कुल 158.72 मिलियन टन माल का लदान  किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 18 . 81 % अधिक है.  धनबाद रेल मंडल ने टिकट चेकिंग में भी बेहतर प्रदर्शन किया है.  मंडल ने इस दौरान कुल 411.10 हजार मामले वे टिकट  यात्रा के  पकड़े.  पिछले वित्तीय वर्ष से 1044.  3 8% अधिक है.  इतना ही नहीं, कुल 1857 .  56 लाख की राशि  जुर्माना के रूप में वसूली गई है.  मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने माल लदान से प्राप्त आय में भारतीय रेल में प्रथम स्थान आने पर मंडल के सभी कर्मियों का धन्यवाद किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news