गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना युवक को पड़ा महंगा, बीच सड़क पर ही युवती ने जड़े कई थप्पड़

    गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना युवक को पड़ा महंगा, बीच सड़क पर ही युवती ने जड़े कई थप्पड़

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना महंगा पड़ गया. लड़की ने उसे बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया और लड़के की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे सड़क पर तमाशा खड़ा हो गया.    

    बता दें कि जमशेदपुर के बिस्टुपुर में मंगलवार को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. लेकिन लड़की ने लड़के पर कुछ और आरोप लगाकर उसे थप्पड़ जड़ने लगी. मामला थप्पड़ तक ही नहीं रुका लड़की ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.       

    लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ 10 वर्षों से वह धोखाधड़ी और शोषण कर रहा है.   बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की घाटशिला की है.  जो स्नातक की पढ़ाई करने के लिए जमशेदपुर में किराये के घर में  रहती है.

     आरोपी लड़के के अनुसार लड़की को सरप्राइज़ देने के लिए वह जमशेदपुर आया था लेकिन लड़की के मुताबिक वह लड़का जमशेदपुर ब्राउन शुगर लेने आता है. इसी को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक हुई और मामला इतना बढ़ गया.  

    रिपोर्ट:  अन्नी अमृता / रंजीत ओझा ,जमशेदपुर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news