31 मार्च को झरिया विधायक का आवास घेरेगा मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच


धनबाद(DHANBAD) - मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच 31 मार्च को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के आवास का घेराव करेगा. यह निर्णय डिगवाडीह राम परिखा धर्मशाला में हुई बैठक में लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता मदन राम तथा संचालन जितेंद्र पासवान ने किया. मुख्य अतिथि थे निवर्तमान वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह. बैठक में निर्णय लिया गया कि झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने विधानसभा में धनबाद तथा बोकारो की क्षेत्रीय भाषा से मगही- भोजपुरी- अंगिका भाषा को हटाए जाने का विरोध नहीं किया. इस वजह से 31 मार्च को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के आवास का घेराव किया जाएगा. झारखंड सरकार द्वारा क्षेत्रीय भाषा से मगही- भोजपुरी -अंगिका भाषा को हटाए जाने से लोग गुस्से में है. इसको लेकर मंच लगातार आंदोलन कर रहा है. लेकिन विधायक चुप है. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे मदन राम, जितेंद्र पासवान, शैलेंद्र सिंह, दिनेश यादव, दिलीप गुप्ता, गोगा पांडे, डीसी खान, आदित्य नारायण, योगी राज, जितेंद्र सिंह, रोहित यादव, अनवर अंसारी, नजीर आलम.
4+