16 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    16 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    चतरा (CHATRA) - हंटरगंज थाना पुलिस ने विशेष छापामारी कर पंडरी कला गांव निवासी प्रताप सिंह के घर से 16 किलो गांजा बरामद किया है. वहीं प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी थाना परिसर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया गया.

    विशेष छापेमारी टीम का गठन

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा के गुप्त सूचना के आधार पर बीते सोमवार को विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. इस टीम में सीओ मिथिलेश प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार और सशस्त्र बल का एक टीम गठित कर अभियान चलाया गया. इसमें आरोपी के घर में रखें दो बोरे में 16 किलो गांजा बरामद कर आवश्यक कागजात की मांग की गई. लेकिन आरोपी के द्वारा कोई साक्ष्य नहीं दिया. इसके बाद उसे हिरासत में लेते हुए पूछताछ किया गया. फिलहाल आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर चतरा जेल भेज दिया गया ह.

    रिपोर्ट : सरयू यादव   ,चतरा/ हंटरगंज

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news