दो साल बाद निकलेगा रामनवमी का जुलूस, होश में हथियार प्रदर्शन करने की अपील

    दो साल बाद निकलेगा रामनवमी का जुलूस, होश में हथियार प्रदर्शन करने की अपील

    पलामू(PALAMU): रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शहर थाना परिसर में सोमवार की शाम  शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राजेश शाह ने कहा कि रामनवमी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाए पर भगवान राम की मर्यादा को ठेस ना पहुंचे इसे ध्यान में  रखने की जरूरत है. असामाजिक तत्वों की ओर से किसी तरह कोई अफवाह फैलाने की सूचना मिले तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें.

    होश में रहकर ही हथियार का प्रदर्शन करें-SDPO

    प्रशिक्षु आईएएस आशीष अग्रवाल ने कहा ठीक दो साल बाद पुन: रामनवमी पर्व मनाने का मौका मिला है. जिससे हर्षोल्लास के साथ मनाए पर ध्यान रखें कि पर्व मनाने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों को कोई परेशानी ना हो. इसे ध्यान रखने की जरूरत है. एसडीपीओ के विजय शंकर ने कहा कि पर्व   मनाने के दौरान ध्यान रखें कि होश में रहकर ही हथियार का प्रदर्शन करें. जुलूस में नारा लगाने के दौरान ध्यान रखने की जरूरत है कि दूसरे समुदाय को कोई दिक्कत नहीं हो.

    छह अप्रैल से 11 अप्रैल तक अग्निशामक और एंबुलेंस की मांग

    सदर सीओ जे के मिश्रा ने कहा कि जुलूस में कला दिखाने से पूर्व अपनी पूरी तरह तैयारी कर लें ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह की अनहोनी ना हो. महावीर नवयुवक दल जनरल अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाएंगे. सभी कमेटी के साथ मिलकर मंगलवारीय शोभायात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल से 11 अप्रैल तक अग्निशामक दस्ता और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस व्यवस्था की मांग की है. ताकि जुलूस के दौरान किसी को चोट लग जाए या किसी तरह के अनहोनी हो जाए तो उससे तुरंत निपटा जा सके. थाना प्रभारी अरुण महथा ने कहा कि निर्धारित रूट का पालन करें. अगर किसी के पास लाइसेंस नहीं है और वह पिछले कई सालों से झंडा रख रहे हैं उसका जिक्र करते हुए थाना में आवेदन जमा करें.

    रिपोर्ट: जफ़र महबूब, मेदनीनगर/पलामू  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news