भाजपा नेत्री ने गरीब मेधावी छात्रा को दी आर्थिक मदद

    भाजपा नेत्री ने गरीब मेधावी छात्रा को दी आर्थिक मदद

    धनबाद(DHANBAD) -  जुनून हो तो संसाधन कभी बाधक नहीं बन सकते. कोई न कोई राह  निकल ही जाती है.  ऐसा ही कुछ हुआ है झरिया की पूनम कुमारी के साथ.  2020 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में झारखंड में दूसरे स्थान पर रहने वाली  पूनम कुमारी की पढ़ाई में पैसा बाधक बन रहा था लेकिन पढ़ने का जुनून उस पर इस कदर हावी था कि वह अपने निर्णय से पीछे हटने को तैयार नहीं थी.  टाटा डीएवी स्कूल के प्राचार्य ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह से सहयोग की अपील की ,उन्होंने 2020 में पूनम का एडमिशन  खुद के खर्चे से करा दी.  इस वर्ष होने वाली 12वीं की परीक्षा से पहले स्कूल फीस पूनम के सामने फिर पहाड़ बंन  कर खड़ी हो गई. पूनम ने फिर एक बार रागिनी सिंह से मिली और उन्हें अपनी समस्या बतायी.  भाजपा नेत्री फिर तैयार हो गई और आर्थिक सहयोग किया.  कोयलांचल में कई ऐसे मेधावी बच्चे हैं  जो संसाधन के अभाव में टूट जाते है. पूनम कुमारी जैसे  कुछ ही बच्चे होते हैं, जिनके  आगे समस्याएं झुक कर सलाम करती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news