नाबालिग लड़की के साथ युवक धराया, दो दिन से थी लापता लड़की

    नाबालिग लड़की के साथ युवक धराया, दो दिन से थी लापता लड़की

    देवघर (DEOGHAR) – जसीडीह पुलिस ने  जसीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुर मुहल्ले से लापता एक नाबालिग लड़की को लड़के के साथ बरामद किया है. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने जसीडीह थाना में 23 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज किया था. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग बच्ची को खोज कर परिवार के हवाले कर दिया है.

    क्या है मामला

    नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. लेकिन वापस लौटकर घर नहीं पहुंची. इसके बाद घर वालों ने बच्ची की आसपास काफी खोजबीन की. इस दौरान उन्हें पता चला कि देवघर थाना क्षेत्र के हृदला कुंड के गोविंद हरिजन नाम का लड़का उसे भगा कर ले गया है. जसीडीह थाने के एस आइ सुनील चौधरी ने शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर कार्रवाई करते हुए बीते रात को लड़की को लड़के के साथ  जसीडीह स्टेशन से गिरफ्तार किया. वहीं लड़की को 164  कि ब्यान के लिए कोर्ट प्रस्तुत किया और गिरफ्तार युवक गोविंद हरिजन को न्यायिक हिरासत भेज दिया.

    रिपोर्ट : अरविंद कुमार, जसीडीह/देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news